सर्वनाम किसे कहते हैं? – परिभाषा, भेद एवं उदाहरण

सर्वनाम (Sarvanam) हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। आज के इस लेख में आपको सर्वनाम किसे कहते हैं, सर्वनाम की परिभाषा, सर्वनाम के उदाहरण, और सर्वनाम के भेद के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा।

तो देर किस बात की? चलिए शुरू करते हैं।

सर्वनाम किसे कहते हैं? | Sarvanam Kise Kahate Hain

सर्वनाम की परिभाषा: “ऐसे शब्द जो संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किये जाते हैं, सर्वनाम कहलाते हैं।”

सर्वनाम, दो शब्दों ‘सर्व’ और ‘नाम’ से मिलकर बना हुआ है। जहाँ ‘सर्व’ शब्द का अर्थ ‘सभी’ या ‘सब’ तथा ‘नाम’ शब्द का अर्थ हिंदी व्याकरण में ‘संज्ञा’ से लिया जाता है।

जब किसी वाक्य में एक ही व्यक्ति, वस्तु, या स्थान के बारे में बार बार जिक्र किया जाता हैं, तो ऐसे में वाक्य को सुगम और बेहतर बनाने के लिए सर्वनाम का प्रयोग किया जाता हैं।

सर्वनाम के उदाहरण (Sarvanam Ke Udaharan) इस प्रकार हैं:

  • वह पेन मेरा नहीं है।
  • राहुल ने दसवीं में टॉप किया है क्योंकि उसने कड़ी मेहनत की थी।
  • पिताजी कल किसकी बात कर रहे थे?
  • मैंने आज व्यायाम किया।
  • वे कुछ खा रहे हैं।

उपरोक्त वाक्यों में वह, उसने, किसकी, मैंने, और कुछ सर्वनाम शब्द हैं।

सर्वनाम कौन-कौन से होते हैं?

हिंदी में कुल 11 सर्वनाम होते हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • मैं
  • तू
  • आप
  • यह
  • वह
  • सो
  • जो
  • कोई
  • कुछ
  • कौन
  • क्या

सर्वनाम की विशेषताए | Sarvnaam Ki Visheshtayein

सर्वनाम की विशेषताए निम्नलिखित हैं:

  • सर्वनाम शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त किए जाते हैं।
  • सर्वनाम का प्रयोग करने से भाषा सुंदर और स्पष्ट हो जाती है।
  • सर्वनाम शब्द का प्रयोग सभी के लिए किया जा सकते हैं।
  • सर्वनाम का मुख्य कार्य वाक्यों में बार-बार संज्ञाओं की पुनरावृत्ति न होने देना है।
  • एक ही सर्वनाम शब्द अलग-अलग व्यक्तियों या प्राणियों के लिए बोला या लिखा जा सकता है।
  • सर्वनाम के प्रयोग से पूर्व कम से कम एक बार उस संज्ञा का प्रयोग आवश्यक है।

सर्वनाम के भेद | Sarvanam Ke Bhed

सर्वनाम के प्रकार: सर्वनाम निम्नलिखित 6 प्रकार के होते हैं:

  1. पुरूषवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  4. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  5. संबंधवाचक सर्वनाम
  6. निजवाचक सर्वनाम

1. पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं | Purushvachak Sarvanam Kise Kahate Hain

पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा: ऐसे सर्वनाम शब्द, जिनका प्रयोग बात कहने वाले, बात सुनने वाले तथा जिसके बारे में बात की जा रही है उसके स्थान पर किया जाता है, उन्हें पुरूषवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे – मैं, तू, आप, यह, वह आदि पुरूषवाचक सर्वनाम हैं।

पुरूषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं:

  1. उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. मध्यम पुरूषवाचक सर्वनाम
  3. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम

2. निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं | Nishchay Vachak Sarvanam Kise Kahate Hain

निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा: ऐसे सर्वनाम शब्द, जिनसे किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान की ओर संकेत का बोध हो, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे – यह, ये, वह, वे, आदि निश्चयवाचक सर्वनाम हैं।

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं | Anishchay Vachak Sarvanam Kise Kahate Hain

निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा: ऐसे सर्वनाम शब्द, जिनसे किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध नहीं होता है, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे – ‘कुछ’ और ‘कोई’ अनिश्चयवाचक सर्वनाम हैं।

4. प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं | Prashnavachak Sarvanam Kise Kahate Hain

प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा: ऐसे सर्वनाम शब्द, जिनसे प्रश्न का बोध होता है उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे – कौन, क्या, किसकी, आदि प्रश्नवाचक सर्वनाम हैं।

5. संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं | Sambandh Vachak Sarvanam Kise Kahate Hain

संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा: ऐसे सर्वनाम शब्द, जिनका प्रयोग वाक्य में किसी संज्ञा या सर्वनाम से संबंध बताने के लिए किया जाता है, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे – जो .. सो , जिसकी .. उसकी , जहाँ .. वहाँ , जैसा .. वैसा , जैसी .. वैसी, आदि संबंधवाचक सर्वनाम हैं।

6. निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं | Nijvachak Sarvanam Kise Kahate Hain

निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा: ऐसे सर्वनाम शब्द, जो अपनेपन का बोध कराते हैं, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। इन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता स्वयं के लिए करता है।

जैसे – आप, अपना, स्वयं, आदि निजवाचक सर्वनाम है।

सर्वनाम से सम्बंधित कुछ प्रश्न-उत्तर

प्रश्न: सर्वनाम किसे कहते हैं और उनके कितने भेद होते हैं?

उत्तर: ऐसे शब्द जो संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किये जाते हैं, सर्वनाम कहलाते हैं। सर्वनाम कुल 6 प्रकार के होते हैं: पुरूषवाचक सर्वनाम, निश्चयवाचक सर्वनाम, अनिश्चयवाचक सर्वनाम, प्रश्नवाचक सर्वनाम, संबंधवाचक सर्वनाम, निजवाचक सर्वनाम।

प्रश्न: 11 सर्वनाम शब्द कौन कौन से होते हैं?

उत्तर: हिंदी में कुल 11 सर्वनाम होते हैं, जो इस प्रकार हैं: मैं, तू, आप, यह, वह, सो, जो, कोई, कुछ, कौन, क्या।

प्रश्न: सर्वनाम के उदाहरण क्या है?

उत्तर: हम, तुम, मैं, वह, वे, आदि सर्वनाम के उदाहरण हैं।

अंतिम शब्द

आज के इस लेख में हमने सर्वनाम किसे कहते हैं, सर्वनाम की परिभाषा, सर्वनाम के उदाहरण, और सर्वनाम के भेद, आदि के बारे में विस्तार से जाना है।

मैं आशा करता हूँ की आप सभी को यह लेख पसंद आई होगी। यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न या संदेह है तो आप निचे कमेंट कर के जरुर पूछे, मै आपको रिप्लाई करने की पूरी कोशिश करूँगा।

लेख को अंत तक पढने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

सुधांशु कोडमास्टर के संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हैं और साथ ही एक उत्साही ब्लॉगर भी हैं जो हमेशा ही आपको सरल शब्दों में बेहतर जानकारी प्रदान करने के प्रयास में रहते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment