अयस्क किसे कहते हैं? – परिभाषा एवं प्रकार

अयस्क किसे कहते हैं? – अयस्क (Ore) तत्वों का एक मुख्य श्रोत होता है, अयस्कों को खनन करके बाहर लाया जाता है और फिर इनका शुद्धीकरण करके महत्वपूर्ण तत्व प्राप्त किये जाते हैं।

आज के इस लेख में आपको अयस्क की परिभाषा (Ayask Ki Paribhasha) और अयस्क के प्रकार के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा।

तो देर किस बात की? चलिए शुरू करते हैं।

अयस्क किसे कहते हैं? | What Is Ore in Hindi

अयस्क की परिभाषा: ऐसे खनिज जिनसे किसी शुद्ध धातु का निष्कर्षण अधिक मात्रा में सुविधापूर्वक व कम व्यय पर किया जा सके, उस धातु का अयस्क कहलाता है।

जैसे- लोहे का अयस्क हेमेटाइट, Fe2O3 : 2H2O है।

नोट – सभी अयस्क खनिज होते हैं, परन्तु सभी खनिज अयस्क नहीं होते हैं।

अयस्क के प्रकार | Types of Ore in Hindi

अयस्क मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं, जो इस प्रकार है:

  1. आक्साइड अयस्क (Oxide Ore)
  2. कार्बोनेट अयस्क (Carbonate Ore)
  3. सल्फाइड अयस्क (Sulphide Ore)
  4. हैलाइड अयस्क (Halide Ore)
अयस्कों के प्रकारतत्वअयस्कों के नाम
आक्साइडतांबा
लोहा
एल्युमिनियम
टिन
क्यूपराइटस (Cu2O)
हेमटिट (Fe2O3)
बॉक्साइट (Al2O3.2H2O)
केसैटीराइटस (SnO2)
कार्बोनेटलोहा
जस्ता
कैल्शियम
साइडराइट (FeCO3)
कैलामाइन (ZnCO3)
चूना पत्थर (CACO3)
सल्फाइडतांबा
लेड
पारा
जस्ता
कॉपर ग्लैंस (Cu2S)
गेलेना (PBS)
सिन्नाबर (HGS)
जिंक ब्लैंड (ZnS)
हैलाइडसोडियम
फ्लोराइड
चांदी
सेंधा नमक (NaCl)
फ्लूओरर्सपर (CaF2)
हॉर्न चांदी (AgCl)

विभिन्न धातुओं के अयस्क एवं उनके नाम

ऊपर हमने पढ़ा की अयस्क क्या है (Ayask Kya Hai), चलिए अब विभिन्न धातुओं के अयस्क एवं उनके नामो के बारे में भी जान लेते हैं।

  • एल्युमिनियम के अयस्क को बॉक्साइट कहते हैं। जिसका अणु सूत्र Al2O3 होता है।
  • बेरियम का अयस्क Barite कहलाता है। इसका अणु सूत्र BaSO4 होता है।
  • Magnetite, हेमेटाइट, Siderite, लाइमोनाइट, Iron Pyrite आदि आयरन के अयस्क हैं।
  • सीसा के अयस्क Galena, पायरोटाइट आदि हैं।
  • टिन के अयस्क को Casirite कहते हैं।
  • कैल्शियम कार्बोनेट और डोलोमाइट कैल्शियम धातु के अयस्क हैं।
  • सोडियम का अयस्क चिली साल्टपीटर होता है।
  • मैग्नीशियम का अयस्क Magnesite, Epsotite, डोलामाइट आदि हैं।
  • एंटीमनी का अयस्क स्टीबनाइट होता है। एंटीमनी को सुरमा भी कहते हैं।
  • टाइटेनियम का अयस्क इलमेनाईट होता है।
  • पारा का अयस्क सिनाबार और Kelomale हैं।
  • कॉपर के अयस्क कॉपर पायराइट, क्यूप्राइट, Chalcopyrite, Malachite आदि हैं।
  • चांदी के अयस्क Azurite, Native सिल्वर आदि हैं।

अयस्क और कुछ आम धातुओं के निष्कर्षण के तरीके

धातु विधिघटनानिष्कर्षण
लिथियमस्पोडयूमेमलिपिडोलाइट (LiAl(SiO3)2)फ्यूज (LiCl/KCl) का इलेक्ट्रोलायसिस
सोडियमसेंधा नमक (NaCl)फ्यूज (NaCl/CaCl2) का इलेक्ट्रोलायसिस
मैग्नीशियमकार्नालाइट (KCl.MgCl2.6H2O) मैग्नीशियम कार्बोनेट (MgCO3)फ्यूज (MgO) का इलेक्ट्रोलायसिस या (MgO) का MgCl2/KCl की कार्बन कटौती
कैल्शियमचूना पत्थर (CACO3) डोलोमाइट (MgCO3.CaCO3) जिप्सम (CaSO4)फ्यूज CaCl2/CaF2 का इलेक्ट्रोलायसिस
कॉपरक्यूपराइट (Cu2O) कॉपर ग्लैंस (Cu2S)आंशिक रूप से सल्फाइड रोस्टिंग और Cu2O+Cu2S+6Cu+SO2 का रिडक्शन
एल्यूमिनियमबॉक्साइट (Al2O3.2H2O) क्रेयोलाइट (Na2AlF6)मोल्लटन क्रयोलाइट या Na2AlF6 में पिघले हुए Al2O3 का इलेक्ट्रोलायसिस
जिंकजिंक ब्लैंड (ZnS) जैनसाइट (ZnO) कैलामाइन (ZnCO3)रोस्टिंग और उसके बाद C के साथ रिडक्शन
लेडगेलेना (PBS)सल्फाइड अयस्क की रोस्टिंग और उसके बाद ऑक्साइड का रिडक्शन
लोहाहेमटिट (Fe2O3) मैग्नेटाइट (Fe2O4) साइडराइट (FeCO3) लौहपाइराइट (FeS2) लाइमोनाइट (Fe2O3.3H2O)CO की सहायता से रिडक्शन और ब्लास्ट फर्नेंस में कोक का रिडक्शन, Calcinations के साथ CO का रासायनिक रिडक्शन, रोअस्टिंग का होना CO के रिडक्शन के साथ

अयस्क से सम्बंधित कुछ प्रश्न-उत्तर

प्रश्न: अयस्क क्या है?

उत्तर: ऐसे खनिज जिनसे किसी शुद्ध धातु का निष्कर्षण अधिक मात्रा में सुविधापूर्वक व कम व्यय पर किया जा सके, उस धातु का अयस्क कहलाता है।

प्रश्न: अयस्क कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर: अयस्क मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं, जो इस प्रकार है: आक्साइड अयस्क, कार्बोनेट अयस्क, सल्फाइड अयस्क और हैलाइड अयस्क।

प्रश्न: अयस्क कहाँ पाए जाते हैं?

उत्तर: अयस्क पृथ्वी की ऊपरी परत या भू-पटल पर पाए जाते हैं।

प्रश्न: सबसे आम अयस्क क्या है?

उत्तर: हेमेटाइट और मैग्नेटाइट अब तक के सबसे आम प्रकार के अयस्क हैं।

अंतिम शब्द

आज के इस लेख में हमने अयस्क किसे कहते हैं (Ayask Kise Kahate Hain) और अयस्क के प्रकार के बारे में विस्तार से जाना है।

मैं आशा करता हूँ की आप सभी को यह लेख पसंद आई होगी। यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न या संदेह है तो आप निचे कमेंट कर के जरुर पूछे, मै आपको रिप्लाई करने की पूरी कोशिश करूँगा।

लेख को अंत तक पढने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

सुधांशु कोडमास्टर के संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हैं और साथ ही एक उत्साही ब्लॉगर भी हैं जो हमेशा ही आपको सरल शब्दों में बेहतर जानकारी प्रदान करने के प्रयास में रहते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment