संज्ञा किसे कहते हैं? – परिभाषा, भेद एवं उदाहरण

संज्ञा (Sangya) हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। आज के इस लेख में आपको संज्ञा किसे कहते हैं, संज्ञा की परिभाषा, संज्ञा के उदाहरण, और संज्ञा के भेद के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा।

तो देर किस बात की? चलिए शुरू करते हैं।

संज्ञा किसे कहते हैं? | Sangya Kise Kahate Hain

संज्ञा की परिभाषा: किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, गुण, भाव या स्थान के नाम को संज्ञा (Sangya) कहते हैं। व्याकरण में संज्ञा का अर्थ है- ‘नाम’ क्योंकि संज्ञा किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, गुण, भाव या स्थान के नाम को दर्शाती है।

संज्ञा के उदाहरण (Sangya Ke Udaharan) इस प्रकार हैं:

  • व्यक्ति: रमेश, सुरेश अजय, राकेश, शंकर, रोहित, हिमांशु, सौरभ, राम, श्याम, आदि। 
  • प्राणी: ऊँट, तोता, भेड़, हिरन, चिड़िया, कबूतर बिल्ली, शेर, आदि।
  • वस्तु: दीवार, कागज, पलंग, मेज, पेन, पेन्सिल, कंप्यूटर, मोबाइल, आदि।
  • स्थान: भारत, दिल्ली, पंजाब, जम्मू, मथुरा, ग्राम, गली, अफ्रीका, आदि।
  • गुण: सुन्दरता, ईमानदारी, बेईमानी, चतुराई, आदि।
  • भाव: प्रेम, ग़ुस्सा, आश्चर्य, दया, करूणा, क्रोध, आदि।

संज्ञा शब्द किसे कहते हैं? | Sangya Shabd Kise Kahate Hain

संज्ञा शब्द की परिभाषा: किसी भी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, स्थान, गुण, भाव, आदि के नामों को दर्शाने वाले शब्द को ही संज्ञा शब्द (Sangya Shabd) कहते हैं।

संज्ञा शब्द के उदाहरण (Sangya Shabd Ke Udaharan) इस प्रकार हैं:

  • अजय
  • रोहित
  • भारत
  • मेज
  • शेर
  • सुन्दर
  • क्रोध

संज्ञा के भेद | Sangya Ke Bhed

संज्ञा के प्रकार: संज्ञा निम्नलिखित पांच प्रकार के होते हैं:

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  2. जातिवाचक संज्ञा
  3. भाववाचक संज्ञा
  4. समूहवाचक संज्ञा
  5. द्रव्यवाचक संज्ञा

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? | Vyakti Vachak Sangya Kise Kahate Hain

व्यक्तिवाचक संज्ञा की परिभाषा: जिस संज्ञा से किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण (Vyakti Vachak Sangya Ke Udaharan) इस प्रकार हैं:

  • विराट कोहली एक महान बल्लेबाज है।
  • जयपुर में हवामहल है।
  • दिल्ली भारत की राजधानी है।
  • स्वामी विवेकानंद हमारे देश की महान विभूति थे।
  • कुरान मुसलमानों का पवित्र ग्रंथ है।

उपरोक्त वाक्यों में विराट कोहली, जयपुर, दिल्ली, स्वामी विवेकानंद, और कुरान व्यक्तिवाचक संज्ञा हैं।

2. जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? | Jativachak Sangya Kise Kahate Hain

जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा: जो संज्ञा शब्द किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान के वर्ग या जाति का बोध कराते हैं, उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।

जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण (Jativachak Sangya Ke Udaharan) इस प्रकार हैं:

  • महिलाएँ शहर जा रही हैं।
  • बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं।
  • अध्यापक बच्चो को पढ़ा रहे हैं।
  • पक्षी पेड़ पर रहते हैं।
  • मानव सबसे बुद्धिमान होते हैं।

उपरोक्त वाक्यों में महिलाएँ, बच्चे, अध्यापक, पक्षी, और मानव जातिवाचक संज्ञा हैं।

3. भाववाचक संज्ञा किसे कहते हैं? | Bhav Vachak Sangya Kise Kahate Hain

भाववाचक संज्ञा की परिभाषा: जो संज्ञा शब्द किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान के भाव, गुण, दशा और अवस्था का बोध कराते हैं, उन्हें भाववाचक संज्ञा कहते हैं।

भाववाचक संज्ञा के उदाहरण (Bhav Vachak Sangya Ke Udaharan) इस प्रकार हैं:

  • तुम में साहस की कमी हैं।
  • पानी रंगहीन होता हैं।
  • मेरा स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से मुझे थकान महसूस हो रहा हैं।
  • वह व्यक्ति मोटापा से परेशान हैं।
  • उसके दुःख का कारण वह खुद हैं।

उपरोक्त वाक्यों में साहस, रंगहीन, थकान, मोटापा, और दुःख भाववाचक संज्ञा हैं।

4. समूहवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? | Samuh Vachak Sangya Kise Kahate Hain

समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा: जो संज्ञा शब्द किसी समूह या समुदाय विशेष की स्थिति को प्रकट करते हैं, उन्हें समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।

समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण (Samuh Vachak Sangya Ke Udaharan) इस प्रकार हैं:

  • कल संसद में बहुत बहस होगी।
  • मेरे परिवार में चार सदस्य हैं।
  • हम सभी मेला घुमने गए थे।
  • भारतीय सेना विश्व की सबसे ताकतवर सेना है।
  • आपको एक दर्जन केले खरीदने हैं।

उपरोक्त वाक्यों में संसद, परिवार, हम सभी, भारतीय सेना, और एक दर्जन समूहवाचक संज्ञा हैं।

5. द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? | Dravya Vachak Sangya Kise Kahate Hain

द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा: ऐसे संज्ञा शब्द जो किसी द्रव्य, पदार्थ, धातु तथा अधातु का बोध कराते हैं, उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।

द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण (Dravya Vachak Sangya Ke Udaharan) इस प्रकार हैं:

  • सुरेश को पानी पीना है।
  • वह चावल को बेच रही हैं।
  • गाय का दूध मीठा होता है।
  • आपने मुझे सोने की अंघुठी दी हैं।
  • ऑक्सीजन जीवन के लिए ज़रूरी है।

उपरोक्त वाक्यों में पानी, चावल, दूध, सोने की अंघुठी, और ऑक्सीजन द्रव्यवाचक संज्ञा हैं।

संज्ञा से सम्बंधित कुछ प्रश्न-उत्तर

प्रश्न: संज्ञा किसे कहते हैं

उत्तर: किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, गुण, भाव या स्थान के नाम को संज्ञा (Sangya) कहते हैं।

प्रश्न: संज्ञा के कितने भेद होते हैं?

उत्तर: संज्ञा के कुल पांच भेद होते हैं – व्यक्तिवाचक संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा, भाववाचक संज्ञा, समूहवाचक संज्ञा, और द्रव्यवाचक संज्ञा।

प्रश्न: गाय में कौन सी संज्ञा है?

उत्तर: गाय एक जातिवाचक संज्ञा है क्योंकि इससे सम्पूर्ण गाय जाति का बोध हो रहा है।

अंतिम शब्द

आज के इस लेख में हमने संज्ञा किसे कहते हैं, संज्ञा की परिभाषा, संज्ञा के उदाहरण, और संज्ञा के भेद के बारे में विस्तार से जाना है।

मैं आशा करता हूँ की आप सभी को यह लेख पसंद आई होगी। यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न या संदेह है तो आप निचे कमेंट कर के जरुर पूछे, मै आपको रिप्लाई करने की पूरी कोशिश करूँगा।

लेख को अंत तक पढने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

सुधांशु कोडमास्टर के संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हैं और साथ ही एक उत्साही ब्लॉगर भी हैं जो हमेशा ही आपको सरल शब्दों में बेहतर जानकारी प्रदान करने के प्रयास में रहते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment