महाकाव्य और खंडकाव्य में अंतर – नमस्कार दोस्तों! क्या आप Mahakavya Aur Khandkavya Mein Antar जानना चाहते हैं? यदि हाँ, तो अप बिलकुल सही जगह पर हैं। इस आर्टिकल में आपको महाकाव्य किसे कहते हैं, खंडकाव्य किसे कहते हैं, और महाकाव्य और खंडकाव्य के बिच अंतर के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा।

महाकाव्य किसे कहते हैं? | Mahakavya Kise kahate Hain?
श्रव्य काव्यान्तर्गत ऐसे दीर्घ प्रबंध को महाकाव्य कहते हैं जिसमें उत्कृष्ट गुण-सम्पन्न किसी नायक के घटना प्रधान अखण्ड जीवन चरित का विस्तृत वर्णन होता है। महाकाव्य में जीवन या घटना विशेष का सांगोपांग चित्रण होता है। वृहद् काव्य होने के कारण ही इसे महाकाव्य कहा जाता है।
Also Read – नाटक और एकांकी में अंतर
खंडकाव्य किसे कहते है? | Khandkavya Kise kahate Hain?
खंडकाव्य साहित्य में प्रबंध काव्य का एक रूप है। जीवन की एक विशेष घटना के बारे में लिखी गई कविता खांडकाव्य है। “खंड काव्य” शब्द से स्पष्ट है कि इसमें मानव जीवन की एक ही घटना प्रधान है। जिसमें चरित्र नायक का जीवन कवि को समग्र रूप से प्रभावित नहीं करता है। कवि चरित नायक के जीवन की किसी सर्वोत्कृष्ट घटना से प्रभावित होकर जीवन के उस खण्ड विशेष का अपने काव्य में पूर्णतया उद्घाटन करता है।
Also Read – कहानी और उपन्यास में अंतर
महाकाव्य और खंडकाव्य में अंतर | Mahakavya Aur Khandkavya Mein Antar
महाकाव्य और खंडकाव्य में अंतर निम्नलिखित हैं:
क्रमांक | महाकाव्य | खंडकाव्य |
---|---|---|
1 | महाकाव्य वृहद होता है। | खंडकाव्य छोटा होता है। |
2 | महाकाव्य में नायक नायिका के जीवन का समग्र चित्रण या वर्णन होता है। | खंडकाव्य में नायक नायिका के जीवन के किसी एक खंड का ही वर्णन होता है। |
3 | महाकाव्य में अनेक छन्दों का प्रयोग होता है। | खंडकाव्य में केवल एक ही छन्द होता है। |
4 | महाकाव्य में अनेक रसों का वर्णन होता है। | खंडकाव्य में मुख्यतः एक ही रस होता है। |
5 | महाकाव्य में पात्रों की संख्या अधिक होती है। | खंडकाव्य में पात्रों की संख्या सीमित होती है। |
6 | महाकाव्य में कम से कम 8 सर्ग होने चाहिए। | खंडकाव्य में सर्ग हो भी सकते हैं और नहीं भी। |
7 | इसका नायक महान होता है। | इसका नायक सामान्य हो सकता है। |
अंतिम शब्द
तो दोस्तों, ये था महाकाव्य और खंडकाव्य में अंतर (Mahakavya Aur Khandkavya Mein Antar) और मैं आशा करता हूँ की आप को महाकाव्य और खंडकाव्य के बिच अंतर का यह लेख जरुर से पसंद आया होगा। अब अगर आपको इस लेख से कुछ भी सिखने को मिला हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर से शेयर करें।