खाली पेट अलसी खाने के फायदे: Khali Pet Alsi Khane Ke Fayde

खाली पेट अलसी खाने के फायदे: अलसी छोटे छोटे बीजो की तरह होती है। अलसी को हम हिंदी में तीसी के नाम से जानते है और अलसी को इंग्लिश में फ्लैक्ससीड (Flaxseed) कहते है। अलसी के बीज दो तरह की होती है: एक सुनहरे रंग की और दूसरी भूरे रंग की होती है। जिसमे से सुनहरे रंग वाली ज्यादा बढ़िया होती है क्योंकि इसमे ज्यादा तत्व पाए जाते है।

अलसी सबसे प्राचीन और फायदेमंद औषधियों में से एक है। अलसी को इसके पोषकता के लिए जाना जाता है। खाली पेट अलसी खाने से इसके पोषक तत्व शरीर में अच्छे से घुल जाते हैं।

तो चलिए आज के इस आर्टिकल में खाली पेट अलसी खाने के फायदे (Khali Pet Alsi Khane Ke Fayde) के बारे में विस्तार से जानते है.

खाली पेट अलसी खाने के फायदे (Khali Pet Alsi Khane Ke Fayde)

खाली पेट अलसी खाने के फायदे (Khali Pet Alsi Khane Ke Fayde) निम्नलिखित है:

1. वजन कम में सहायक है अलसी

खाली पेट अलसी खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपको वजन घटाने में मदद करता है। अलसी में कम कार्ब और ज्यादा अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो वजन बढ़ने नहीं देते हैं।

दरअसल अलसी के बीज में ऐसे गुण होते हैं, जो आपकी भूख को मिटा देते हैं। इससे आपका ज्यादा खाने का मन नहीं करता है। इसके अलावा अलसी की तासीर गर्म होनें की वजह से यह शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है जिससे रक्त में इन्सुलिन की मात्रा बढ़ती नहीं है।

आप अलसी के बीज को किसी जूस में मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप अलसी के पाउडर को रोटी या सब्जी में भी मिला सकते हैं।

2. मधुमेह में लाभकारी अलसी

अलसी के बीज में लिगनिन होता है, जो खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद करता है। खाली पेट अलसी खाने से इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट अच्छे से काम करते हैं और शुगर के मरीजों के लिए उससे लड़ने में अच्छे से कार्य करते हैं। साथ ही अलसी के बीज खून में इन्सुलिन की मात्रा को बढनें से भी रोकता है।

3. कैंसर में भी लाभदायक है अलसी

अलसी के बीज कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में भी मदतगार है। किसी भी ब्रैस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर के मरीज को अलसी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमे अल्फा लाइनोइक एसिड पाया जाता है जो ऑथराइटिस, अस्थमा, डाइबिटीज ( मधुमेह ) ओर केंसर जैसे रोगों से लड़ने में सहायता प्रदान करता है। अलसी में उपस्थित कोलोन कैंसर से लड़ने में बहुत सहायता प्रदान करता है।



4. त्वचा के लिए खाली पेट अलसी खाने के फायदे

असली के बीज से शरीर को मिलने वाले ओमेगा 3 फैटी एसिड्स त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड्स झुर्रियों, महीन रेखाओं को दूर करने में मदद करते हैं। यह त्वचा के कील-मुहांसों को दूर करके त्वचा को नयी चमक देता है, साथ ही त्वचा पर कसाव बनाये रखता है। असली के बीज धूप की वजह से होने वाले स्किन डैमेज से सुरक्षा प्रदान करता है और स्किन कैंसर से बचाव करता है।

5. हार्ट के लिए फायदेमंद है अलसी

अलसी के बीज में ओमेगा 3 पाया जाता है जो हमारे दिल के लिए बहुत लाभदायक होता है। रोजाना 1 चम्मच अलसी का पाउडर लेने से आपको हार्ट अटेक आने संभावना काफि हद तक कम हो जाती है। एक चम्मच में 1.8 ग्राम ओमेगा 3 पाया जाता है।

अलसी के बीज के रोजाना सेवन से आपके शरीर में उपस्थित बुरे कोलेस्ट्रॉल में कमी आती है । इससे आपके शरीर में रक्त प्रवाह सही से बना रहता है और ये खून को जमने से रोकता है।

6. बालों के लिए खाली पेट अलसी खाने के फायदे

जिन लोगों को झड़ते बाल, रूसी सी समस्या रहती है उनके लिए अलसी के बीज सहायक है। यह आपको गंजेपन से राहत दिला सकता है। अलसी के बीज सिर में सीबम नामक पदार्थ को बनाता है, जो बालों को मजबूत बनाता है और बालों को टूटने से रोकता है।



7. महिलाओं के लिए फायदेमंद अलसी के बीज

अगर किसी महिली को पीरियड रेगुलर नहीं होते और पीरियड के दौरान तेज दर्द रहता हो, तो ऐसे में उन्हें रोजाना अलसी का सेवन करना चाहिए। अलसी स्त्रियों के प्रजनन अंगों को स्वस्थ बनाता है, जिससे पीरियड नियमित होते है। वहीं जो महिला शिशु का स्तनपान करवाती है उनके लिए भी अलसी का सेवन लाभकारी है क्योंकि इससे स्तनपान के दौरान दूध न आने की समस्या को दूर करता है।

8. पाचन क्रिया में सहायक अलसी

यदि आप अलसी को खाली पेट खाते हैं, तो यह आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। अलसी में फाइबर की प्रचुरता होती है। ये फाइबर आपकी आंत की सोखने की क्षमता बढाते हैं, जिससे पाचन अच्छे से होता है। इसके अलावा अलसी में मौजूद फाइबर आंत में मौजूद खाने के गुजरने में मदद करता है, जिससे मल त्याग अच्छे से होता है।



DISCLAIMER

यहाँ पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। Rolm.net वेबसाइट पर उपलब्ध सभी जानकारी केवल शिक्षा के उद्देश्य से लिखी गयी है, अतः यहाँ उपलब्ध कोई भी जानकारी या उपचार कभी भी, किसी भी प्रकार के बिमारी का सटीक इलाज होने का दावा नहीं करती है।

Join Us On Telegram

इसी प्रकार हेल्थ और फिटनेस से सम्बंधित उपयोगी जानकारियां रोजाना पढने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन करें!

सुधांशु कोडमास्टर के संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हैं और साथ ही एक उत्साही ब्लॉगर भी हैं जो हमेशा ही आपको सरल शब्दों में बेहतर जानकारी प्रदान करने के प्रयास में रहते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment