कश्मीरी लहसुन खाने के फायदे: Kashmiri Lahsun Khane Ke Fayde

कश्मीरी लहसुन खाने के फायदे: भारत के लगभग हर किचेन में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला लहसुन बड़े आकार का हल्का सफेद रंग वाला होता है। लेकिन क्या आपने सिंगल क्लोव यानी एक कली वाला छोटे आकार का लहसुन देखा है? इसे कश्मीरी लहसुन (Kashmiri Garlic) या हिमालयन लहसुन भी कहा जाता है।

हालांकि, लहसुन का यह प्रकार बहुत ज्यादा पॉपुलर नहीं है, लेकिन यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली जड़ी-बूटियों में से एक है। इसमें एलिन और एलिनाज नाम के दो यौगिक होते हैं, जो आपस में मिलकर एलिसिन नाम के यौगिक का निर्माण कर लेते हैं। इस योगिक के कारण ही इसकी गंध तीखी होती है। देखा जाए, तो हिमालयन लहसुन सादा लहसुन से लगभग सात गुना ज्यादा पॉवरफुल होता है।

कश्मीरी लहसुन के सेवन से शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में फायदा मिलता है। आइये आज के इस आर्टिकल में कश्मीरी लहसुन खाने के फायदे (Kashmiri Lahsun Khane Ke Fayde) के बारे में विस्तार से जानते है.

कश्मीरी लहसुन खाने के फायदे (Kashmiri Lahsun Khane Ke Fayde)

कश्मीरी लहसुन खाने के फायदे (Kashmiri Lahsun Khane Ke Fayde) निम्नलिखित है:

1. हड्डियों को करें मजबूत

कश्मीरी लहसुन उन्हीं आयुर्वेदिक दवाईयों में से एक है, जिसके रोजाना सेवन से आपकी हड्डियों की समस्या दूर हो जाएगी. जोड़ों में दर्द, या फिर हड्डियां कमजोर है आदि के लिए कश्मीरी लहसुन काफी फायदेमंद होता है.

2. ​सर्दी -खांसी ठीक करे

वैज्ञानिकों का मानना है कि हिमालयन लहसुन का नियमित रूप से सेवन करने पर सर्दी और खांसी होने के जोखिम को 50 प्रतिशत से ज्यादा कम किया जा सकता है। साथ ही इसे खाने से अन्य बीमारियों से संक्रमित होने की संभावना भी बहुत कम हो जाती है। दरअसल, इसमें मौजूद एलिसिन नामक यौगिक सर्दी खांसी को जड़ से मिटाने का काम करता है। राहत के लिए लहसुन की दो कुचली हुई कलियों को एक गिलास पानी के साथ लेना चाहिए। सर्दी और खांसी को ठीक करने का यह बेहतरीन नुस्खा है।

3. कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करने में फायदेमंद

कश्मीरी लहसुन का सेवन कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में फायदेमंद होता है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि कश्मीरी लहसुन का सेवन शरीर में डीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम करने में उपयोगी होता है। गौरतलब हो कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत आती है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति इसका सेवन कर सकता है। हालांकि कश्मीरी लहसुन का सेवन करते समय मात्रा का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इसी तासीर गर्म होती है।


Also Read:


4. कैंसर से लड़ने में मदद करे

लहसुन में स्वभाविक रूप से डायलिल ट्रायसल्फाइड नामक एक ऑर्गनोसल्फर यौगिक होता है। यह शरीर के भीतर मौजूद कैंसर सेल्स को मारने में मदद करके कैंसर से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के रिसर्चर्स ने पाया है कि जो मरीज हिमालयन या कश्मीरी लहसुन का सेवन करते हैं, उनमें कैंसर होने की संभावना 66.67 फीसदी कम हो जाता है।

5. डायबिटीज में कश्मीरी लहसुन खाने के फायदे

डायबिटीज की समस्या में कश्मीरी लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में फायदा मिलता है। कश्मीरी लहसुन में मौजूद एलिसिन, विटामिन बी और थायमिन शरीर में इंसुलिन का निर्माण करने में फायदेमंद होता है। कश्मीरी लहसुन का रोजाना सेवन करने से कुछ दिनों में ही ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में फायदा मिलता है।

6. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होता है. उन्हें कश्मीरी लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए. इससे ब्लड सर्कुलेशन लेवल में भी सुधार आता है.


Also Read:


DISCLAIMER

यहाँ पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। Rolm.net वेबसाइट पर उपलब्ध सभी जानकारी केवल शिक्षा के उद्देश्य से लिखी गयी है, अतः यहाँ उपलब्ध कोई भी जानकारी या उपचार कभी भी, किसी भी प्रकार के बिमारी का सटीक इलाज होने का दावा नहीं करती है।

Join Us On Telegram

इसी प्रकार हेल्थ और फिटनेस से सम्बंधित उपयोगी जानकारियां रोजाना पढने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन करें!

सुधांशु कोडमास्टर के संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हैं और साथ ही एक उत्साही ब्लॉगर भी हैं जो हमेशा ही आपको सरल शब्दों में बेहतर जानकारी प्रदान करने के प्रयास में रहते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment