खाली पेट करी पत्ते खाने के फायदे

खाली पेट करी पत्ते खाने के फायदे – अधिकतर घरों में करी पत्ते का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने में किया जाता है। दक्षिण भारत की बात करें तो वहां पर हर एक पकवान इसके बिना अधूरा माना जाता है। फिर चाहे बात तड़का लगाने की हो या फिर रेसिपी को गार्निश करने की। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाते हैं।

करी पत्ता में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फॉलिक एसिड, विटामिन बी1, बी2, सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट, एंटी-डायबिटिक, एंटी-माइक्रोबियल गुण भी पाए जाते हैं।

आज के इस लेख में हम खाली पेट करी पत्ते खाने के फायदे के बारे में विस्तार से जानेंगे. अतः आर्टिकल को अंत तक पढ़े.

खाली पेट करी पत्ते खाने के फायदे

खाली पेट करी पत्ते खाने के फायदे निम्नलिखित है:

1. वजन कम करने में

करी पत्ता में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो बेड कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है। इसके साथ ही तेजी से वजन कम होता है।  इसके लिए पहले नीम या तुलसे के पत्ते  पत्ते खाएं। इसके बाद करी पत्तों को चबाएं। इसके अलावा आप चाहे तो करी पत्ता का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए एक पैन में 1 गिलास पानी डालें। इसमें 10-12 करी पत्ता डालकर उबाले। जब पानी आधा रह जाए तो इसका सेवन करें।

2. पाचन तंत्र को मजबूत करें

अगर आप हमेशा पेट संबंधी समस्याएं जैसे की पेट दर्द, कब्ज, एसिडिटी, अपच आदि से परेशान रहते हैं तो सुबह-सुबह करी पत्ता को चबाएं। इससे लाभ मिलेगा। इसके अलावा आप दही या छाछ के साथ भी करी पत्ता खा सकते हैं।

3. डायबिटीज के लिए

सुबह खाली पेट 8 से 10 ताजे करी पत्ते को चबाएं या इसका जूस निकालकर पीएं. इसके अलावा इसे ड्रिंक, चावल, सलाद, खाने आदि में शामिल भी कर सकते हैं.


यह भी पढ़े:


4. दिमाग करें तेज

करी पत्ता आपके दिमाग को तेज और मजबूत बनाता है। अगर किसी को अल्जाइमर की समस्या हैं तो खाली पेट करी पत्ते का सेवन करें, इससे लाभ मिलेगा।

5. आंखों की रोशनी बढ़ाएं

करी पत्ता में भरपूर मात्रा में विटामिन्स पाई जाती हैं जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी मदद करती हैं। इसलिए रोजाना करी पत्ता का सेवन करें।

6. एनीमिया से दिलाए छुटकारा

करी पत्ता में भरपूर मात्रा में विटामिन सी के साथ आयरन पाया जाता है। जो आपके शरीर में खून की कमी को पूरा करता है.

DISCLAIMER

यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। यहाँ पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। Rolm.net इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Join Us On Telegram

इसी प्रकार हेल्थ और फिटनेस से सम्बंधित उपयोगी जानकारियां रोजाना पढने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन करें!

सुधांशु कोडमास्टर के संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हैं और साथ ही एक उत्साही ब्लॉगर भी हैं जो हमेशा ही आपको सरल शब्दों में बेहतर जानकारी प्रदान करने के प्रयास में रहते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment