Business With Amul India 2021 – नमस्कार दोस्तों, कैसे है आप सभी? मैं आशा करता हु की आप सभी अच्छे ही होंगे| तो दोस्तों आज हम जानेंगे की भारत में Dairy की जानी-मानी कंपनी अमूल (Amul) के साथ आप Business कैसे शुरू कर सकते है|
दोस्तों मैं आप को बता दू की Amul Company Business शुरू करने का एक शानदार मौका दे रही है जिसमे आप भी जुड़ सकते हैं और घर बैठे ही अपना एक नया और Profitable Business शुरू कर सकते है|
तो दोस्तों अगर आप भी कोई नया बिज़नेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आप के लिए ही हैं इसे पूरा जरुर पढ़े, क्योंकि आज इस आर्टिकल में मैं आप को Amul के साथ Business करने से सम्बन्धित सारी जानकारियां देने वाला हु|
तो चलिए दोस्तों शुरू करते है|
Contents
How To Do Business With Amul India 2021
अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप पहले दिन से शुरू करके कमाई शुरू कर सकते हैं। यह डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी अमूल के साथ कारोबार करने का एक बड़ा अवसर है।
अमूल नए साल में फ्रेंचाइजी भी दे रहा है और इसमें छोटे निवेश में हर महीने नियमित निवेश किया जा सकता है। अमूल का फ्रेंचाइजी लेना एक लाभदायक सौदा हो सकता है और इसमें नुकसान ना के बराबर होने की गुंजाइश है।
तो चलिए दोस्तों अब जान लेते है की इस Business को शुरू करने में कितना खर्चा आ सकता है|
You Can Start From 2 Lakhs Only
अमूल बिना किसी रॉयल्टी या प्रॉफिट शेयरिंग के फ्रेंचाइजी दे रहा है। यही नहीं, अमूल की फ्रेंचाइजी लेने की लागत भी बहुत अधिक नहीं है। आप 2 से 6 लाख रुपये खर्च करके अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय की शुरुआत में अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। एक फ्रेंचाइजी के माध्यम से हर महीने लगभग 5 से 10 लाख रुपये की बिक्री की जा सकती है। हालाँकि, यह जगह पर भी निर्भर करता है।
How to take a franchise?
अमूल दो तरह की फ्रेंचाइजी दे रहा है। पहला अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर की फ्रेंचाइजी या अमूल कियोस्क और दूसरा अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर। अगर आप पहले एक में निवेश करना चाहते हैं तो आपको 2 लाख रुपये का निवेश करना होगा। वहीं, अगर आप दूसरी फ्रेंचाइजी लेने की सोच रहे हैं, तो 5 लाख का निवेश करना होगा। इसमें 25 से 50 हजार रुपये नॉन-रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी के रूप में देने होंगे।
Also Read:
- How To Start Bulk SMS Business In India? | In Hindi
- Top Rated Small Business Ideas In Hindi 2021
- DHFL Company Details In Hindi
How much is the commission?
अमूल आउटलेट लेने पर, कंपनी न्यूनतम बिक्री मूल्य यानी अमूल उत्पाद की एमआरपी पर कमीशन का भुगतान करती है। इसे मिल्क पाउच पर 2.5 प्रतिशत, दूध उत्पादों पर 10 प्रतिशत और आइसक्रीम पर 20 प्रतिशत कमीशन मिलता है। अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी को रेसिपी बेस्ड आइसक्रीम, शेक, पिज्जा, सैंडविच, हॉट चॉकलेट ड्रिंक पर 50% कमीशन मिलता है। साथ ही कंपनी प्री-पैक्ड आइसक्रीम पर 20 प्रतिशत कमीशन और अमूल प्रोडक्ट्स पर 10 प्रतिशत कमीशन देती है।
How much space will be required?
अगर आप अमूल आउटलेट लेते हैं तो आपके पास 150 वर्ग फीट जगह होनी चाहिए। वहीं, अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी के लिए कम से कम 300 वर्ग फीट जगह होनी चाहिए।
How to apply?
अगर आप फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको [email protected] पर मेल करना होगा। इसके अलावा इस लिंक http://amul.com/m/amul-scooping-parlours पर जाकर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Final Words
तो दोस्तों आज मैंने आप को How To Do Business With Amul के बारे में विस्तार से बताया है और मैं आशा करता हु की आप सभी को हमारा आज का यह आर्टिकल पसंद आया होगा और Helpful भी होगा|
यदि आप के मन में कोई भी प्रश्न या संदेह है तो हमे comment करके जरुर बताये|
आर्टिकल को पूरा पढने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद|
I am Sudhanshu Gupta, Founder of CodeMaster. I am a web designer by profession and a passionate blogger who always tries his best to provide you better information.