पुराना गुड़ खाने के फायदे | Purana Gud Khane Ke Fayde 2021

पुराना गुड़ खाने के फायदे – गुड़ खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप शुगर के मरीज हैं तो गुड़ खा सकते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि आपको चीजों को थोड़ा ध्यान से खाना है। इसमें भी पुराना गुड़ सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। पुराने गुड़ का नाम सुनकर आप शायद थोड़े चौंक गए होंगे क्योंकि आपने गुड़ के बारे में तो सुना ही होगा।

पुराना गुड़ खाने के फायदे Purana Gud Khane Ke Fayde 2021
पुराना गुड़ खाने के फायदे Purana Gud Khane Ke Fayde 2021

दरअसल पुराने आलू, पुराने चावल और कई अन्य खाद्य पदार्थों में जिस तरह पुराने का इस्तेमाल किया जाता है, उसी तरह गुड़ में भी इसका इस्तेमाल होता है। ऐसा माना जाता है कि समय के साथ पुराना गुड़ अधिक पौष्टिक हो जाता है और इसलिए इसका सबसे अधिक उपयोग किया जाता है।

अगर आप कभी किराना दुकान पर गुड़ लेने गए हैं तो घरवाले आमतौर पर गुड़ की भेल लाने के लिए कहते हैं, टूटे हुए गुड़ की नहीं. इसके पीछे एक कारण यह भी है कि भली इसका असली रूप है जबकि टूटा हुआ गुड़ कई लोगों को पसंद नहीं आता है। वहीं आगे हम आपको पुराना गुड़ खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: चना और गुड़ खाने के फायदे

पुराना गुड़ खाने के फायदे | Purana Gud Khane Ke Fayde

पुराना गुड़ खाने के फायदे निम्नलिखित है:

पेट के लिए गुणकारी

अगर पेट में खाना नहीं पचता है तो गुड़ का सेवन करें। आपने गांव में इसका खूब इस्तेमाल होते देखा होगा। दरअसल, इसे खाने से शुगर होने की कोई चिंता नहीं होती है, लेकिन अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो कोई भी चीज नुकसान पहुंचा सकती है। इसकी अधिकता आपके शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है क्योंकि इसका प्रभाव गर्म होता है।

यह भी पढ़े: पेट की चर्बी कम करने का आयुर्वेदिक उपाय

रक्तचाप को नियंत्रित करें

रक्तचाप का बढ़ना और कम होना इस बात का संकेत है कि आपके स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ चल रही है। ऐसे में अगर आप गुड़ का सेवन करते हैं तो यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर सही होना चाहिए क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है और एक गलती भी महंगी पड़ सकती है।

यह भी पढ़े: मोटापा कम करने का रामबाण उपाय

खून की कमी दूर करें

गुड़ आयरन का एक बड़ा स्रोत है। अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है तो रोजाना गुड़ खाने से तुरंत फायदा मिलेगा। गुड़ खाने से शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की मात्रा बढ़ती है। यही कारण है कि डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को गुड़ खाने की सलाह देते हैं। एनीमिया के मरीजों के लिए गुड़ अमृत के समान है।

हड्डियां होंगी मजबूत

गुड़ में कैल्शियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मददगार होते हैं। अदरक को गुड़ के साथ खाने से जोड़ों का दर्द दूर हो जाता है।

शरीर बनेगा मजबूत और सक्रिय

गुड़ शरीर को मजबूत और सक्रिय रखता है। शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए गुड़ के साथ दूध का सेवन करने से शक्ति आती है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है। अगर आपको दूध पसंद नहीं है तो एक कप पानी में पांच ग्राम गुड़, थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाकर सेवन करने से आपको थकान नहीं होगी।

ठंड में असरदार

सर्दी-जुकाम से निजात दिलाने में गुड़ बहुत कारगर होता है। काली मिर्च और अदरक के साथ गुड़ खाने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है। अगर किसी को खांसी की शिकायत है तो उसे चीनी की जगह गुड़ खाना चाहिए। गुड़ को अदरक के साथ गर्म करने से गले की खराश और जलन में आराम मिलता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों के लिए गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ खाने से आंखों की कमजोरी दूर होती है। इतना ही नहीं आंखों की रोशनी बढ़ाने में गुड़ काफी मददगार होता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

गुड़ आपके मूड को अच्छा बनाने का भी काम करता है। इतना ही नहीं अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो रोजाना गुड़ खाने से काफी फायदा होगा। नियमित रूप से गुड़ खाने से आपका दिमाग मजबूत रहेगा और याददाश्त भी अच्छी रहेगी।

त्वचा की देखभाल

आपको जानकर हैरानी होगी कि गुड़ आपकी त्वचा को साफ रखने और उसकी देखभाल करने में अहम भूमिका निभाता है। जी हां, गुड़ शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को निकालने में मददगार होता है। इससे आपकी त्वचा साफ और स्वस्थ रहती है। रोजाना गुड़ खाने से मुंहासों से छुटकारा मिलता है और चेहरा दमकने लगता है।

पीरियड्स में असरदार

पीरियड्स की समस्या से निजात पाने के लिए गुड़ का सेवन करना चाहिए।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें। CodeMaster इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

अंतिम शब्द

तो दोस्तों आज मैंने आप को पुराना गुड़ खाने के फायदे (Purana Gud Khane Ke Fayde) के बारे में बताया है और मैं आशा करता हु की आप को इनसे जरुर फायदा होगा. हालांकि यह फायदे हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताएं है। अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी या कोई समस्या है तो चिकित्सक से सलाह लेकर ही काम करें।

सुधांशु कोडमास्टर के संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हैं और साथ ही एक उत्साही ब्लॉगर भी हैं जो हमेशा ही आपको सरल शब्दों में बेहतर जानकारी प्रदान करने के प्रयास में रहते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment