पेट कम करने के घरेलू उपाय | Pet Kam Karne Ke Gharelu Upay 2021

पेट कम करने के घरेलू उपाय – जब भी पेट कम करने की बात आती है तो इसका सीधा सा मतलब होता है मोटापा कम करना। जाहिर है आजकल कई लोग इस समस्या से काफी परेशान हैं। लेकिन इस समस्या का एक समाधान भी है और एक बहुत ही कारगर उपाय भी है। इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी पहचान करनी होगी। उसके बाद ही आपको स्पष्ट फैसला लेना है। यानी आपको अपना पेट कम करने के उपाय करने होंगे। आइए इस लेख के माध्यम से पेट की चर्बी कम करने के लिए घरेलू उपाय पर एक नजर डालते हैं ताकि लोगो की इस मामले में मदद हो सकें।

पेट कम करने के घरेलू उपाय Pet Kam Karne Ke Gharelu Upay 2021
पेट कम करने के घरेलू उपाय Pet Kam Karne Ke Gharelu Upay 2021

यह भी पढ़े: पेट की चर्बी कम करने का आयुर्वेदिक उपाय

पेट कम करने के घरेलू उपाय | Pet Kam Karne Ke Gharelu Upay

तो दोस्तों पेट कम करने के घरेलू उपाय निम्नलिखित है:

1. दही के द्वारा

पेट कम करने के घरेलू उपाय में दही सबसे मददगार है. दही खाने का महत्व हमारे देश के लोग प्राचीन काल में जानते थे। इसलिए हम आमतौर पर इसका इस्तेमाल करते रहे हैं। दही के सेवन से आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है। इसके लिए आपको दिन में दो-तीन बार छाछ या दही का सेवन करना होगा।

यह भी पढ़े: मोटापा कम करने का रामबाण उपाय

2. छोटी पीपल का इस्तेमाल

छोटी पीपल का प्रयोग अनेक रोगों में किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए महीन पाउडर को पीसकर कपड़े से छान लें। इसके बाद इस चूर्ण को तीन ग्राम रोजाना सुबह छाछ के साथ लेना है। ऐसा करने से आपका बाहर का पेट अंदर हो जाता है।

यह भी पढ़े: चना और गुड़ खाने के फायदे

3. चीनी और चावल से परहेज

मोटापा कम करने के साथ-साथ इस बात का भी खास ख्याल रखना होगा कि इस दौरान कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से दूर रहें। आपको बता दें कि चीनी, आलू और चावल में सबसे ज्यादा कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं।

यह भी पढ़े: पुराना गुड़ खाने के फायदे

4. सोयाबीन और चना मिश्रित आटा

मोटापा कम करने के लिए आपको गेहूं के आटे की रोटी की जगह गेहूं, सोयाबीन और चने के मिश्रण से बना आटा खाना होगा। क्योंकि इस दौरान यह ज्यादा असरदार होता है।

5. सब्जियां और फल

वजन कम करने के लिए सब्जियों और फलों का नियमित सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। यह लो कैलोरी आपके मोटापे को भी कम करती है।

6. आंवला और हल्दी

आंवले और हल्दी को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर चूर्ण बना लें। इसके बाद इस चूर्ण को नियमित रूप से छाछ के साथ लेते रहें। ऐसा करने से आप देखेंगे कि कुछ दिनों बाद आपकी कमर काफी पतली हो जाएगी।

7. गाजर से

गाजर हमारे शरीर के लिए कई महत्वपूर्ण तत्वों की आपूर्ति करती है। अगर आप रोजाना खाने से पहले गाजर का सेवन करते हैं तो आपकी भूख कम हो जाएगी। भूख कम होने से आपका पेट नियंत्रित रहेगा।

8. पपीते से

पपीते में कई तरह के विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही यह हमारे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी सहायक होता है। इसका एक अतिरिक्त लाभ यह है कि हमें हर मौसम में पपीता मिलता है।

9. मिर्च की मदद से

खाने में कटी हुई हरी मिर्च या काली मिर्च को शामिल करके आप बढ़ते वजन को दूर कर सकते हैं। एक शोध के अनुसार वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है मिर्च खाना। दरअसल, मिर्च में पाया जाने वाला कैप्साइसिन नाम का तत्व भूख को कम करता है। इतना ही नहीं, यह ऊर्जा की खपत को भी बढ़ाता है।

10. मालती जड़ और छाछ

मालती की जड़ को पीसकर उसमें शहद मिलाकर पीने से लाभ होता है। इसके बाद अगर आप छाछ भी पीते हैं तो यह ज्यादा असरकारक होगी। यह प्रसवोत्तर मोटापे में रामबाण का काम करता है।

11. टमाटर और प्याज में काली मिर्च और नमक डाल कर खाएं

टमाटर और प्याज का सलाद काली मिर्च और नमक डालकर खाएं। इनसे शरीर को विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, आयरन, पोटैशियम, लाइकोपीन और ल्यूटिन मिलता है। इन्हें खाने से पेट जल्दी भर जाएगा और वजन नियंत्रित रहेगा।

12. शहद

अगर आप रोजाना सुबह एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर नियमित रूप से लेंगे तो आपका पेट कम होगा। क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर से चर्बी की मात्रा कम हो जाती है।

13. गुग्गुल गम

गुग्गुल गम को गुनगुने पानी में मिलाकर दिन में दो बार पीने से आपका वजन कम होता है। यदि आप इसका उपयोग करते हैं तो यह अन्य लाभ भी प्रदान करेगा।

14. हरड़ और बहेरा पाउडर

हरड़ और बहेड़ा को पीसकर बारीक चूर्ण बना लें। इसके बाद 50 ग्राम परवल के रस में एक चम्मच चूर्ण मिलाकर रोजाना सेवन करने से वजन तेजी से कम होगा।

15. करेले की सब्जी

करेले की सब्जी वजन कम करने में भी उपयोगी है। करेले के नियमित सेवन से वजन भी नियंत्रित रहता है। इसके साथ ही आपके शरीर से और भी कई समस्याएं कम होंगी।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें। CodeMaster इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

अंतिम शब्द

तो दोस्तों आज मैंने आप को पेट कम करने के घरेलू उपाय (Pet Kam Karne Ke Gharelu Upay) के बारे में बताया है और मैं आशा करता हु की आप को इन उपायों से जरुर फायदा होगा. हालांकि यह उपाय हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताएं है। अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी या कोई समस्या है तो चिकित्सक से सलाह लेकर ही काम करें।

सुधांशु कोडमास्टर के संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हैं और साथ ही एक उत्साही ब्लॉगर भी हैं जो हमेशा ही आपको सरल शब्दों में बेहतर जानकारी प्रदान करने के प्रयास में रहते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment