Hive App: नमस्कार दोस्तों, कैसे है आप सभी? मैं आशा करता हु की आप सभी अच्छे ही होंगे| तो दोस्तों आज मैं आप को Hive App के बारे में विस्तार से बताने जा रहा हु|

WhatsApp की नई Privacy policy के ऐलान के बाद से ही अचानक कई ऐप्स पॉपुलर हो गए| जहां पहले यूजर्स Signal App को Whatsapp के रिप्लेसमेंट के तौर पर देख रहे थे वहीं अब एक और ऐप यूजर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है और इस ऐप का नाम है Hive और ट्विटर पर ये ऐप 24 घंटों में काफी हिट हो गया है|

तो चलिए दोस्तों हीवे एप के बारे में विस्तार से जानते हैं|


Hive App क्या है? | Hive App Kya Hai? | What Is Hive App?

Hive App क्या है? | Hive App Download और Use कैसे करें
Hive App क्या है? | Hive App Download और Use कैसे करें

क्या है Hive?: Hive App को अक्टूबर 2019 में बनाया गया था। डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक Instagram जैसा है। यहां यूजर्स को फीचर्ड कंटेंट और ट्रेंडिंग हैशटैग मिलेंगे। Hive सोशल भी आपको Gif फीचर के साथ Gifs को पोस्ट करने या अपलोड करने के लिए रीपोस्ट, शेयर और रिप्लाई करने की सुविधा देता है।

लोग इस ऐप को लेकर काफी मीम्स शेयर कर रहे हैं। अगर आपने इसके बारे में नहीं सुना है तो हम आपको बता दें कि यह नई ऐप नहीं है। यह वर्ष 2019 में पेश की गई थी। लेकिन उस समय यह ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाई। लेकिन लोगों ने फिर भी इसे ढूंढ ही निकाला और इस्तेमाल करने लगे।

कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के अनुसार, ऐप के साथ नए 13000 यूजर्स जुड़े हैं। एक अन्य पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि यूजर्स का इतना अच्छा रिस्पॉन्स हमें TikTok पर पेड प्रमोशन से प्राप्त हुआ है।


यह भी पढ़े:


Hive App Download कैसे करे?

फिलहाल यह ऐप एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है। कंपनी के मुताबिक, इस ऐप को एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर इस वर्ष रिलीज करने पर काम चल रहा है। कंपनी लगातार ही ऐप को बेहतर बनाने पर काम कर रही है। कंपनी चाहती है कि एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर इस ऐप का UI और फीचर्स एक जैसे हों।

यदि आप IOS User हैं तो Apple Store पर Hive Phone App को Download कर सकते हैं|

  1. सबसे पहले अपने iPhone में Apple Store Open करे|
  2. अब Hive Search करे|
  3. सबसे ऊपर आप को Hive Application देखने को मिल जायेगा|
  4. Simply App को अपने फ़ोन में Install कर ले|

Final Words

एक रात में ही Hive Social App ट्विटर पर हॉट टॉपिक बन गया है। इस ऐप को लेकर कई यूजर्स ने Twitter पर अपने विचार शेयर किए हैं। एक व्यक्ति ने लिखा है कि जाहिर तौर पर यह एक नई सोशल मीडिया ऐप है जिसे Hive कहा जाता है।

सब कह रहे हैं कि यह एक नया माइस्पेस है? एक अन्य यूजर ने लिखा है कि उसने महिला सीईओ को सपोर्ट करने के लिए Hive को डाउनलोड किया है। तीसरे यूजर ने लिखा कि Hive पर मुझे फॉलो करने के लिए हर किसी की आवश्यकता होगी क्योंकि यह पहला सोशल मीडिया ऐप है, जहां मैं यूजरनेम के रूप में अपना फर्स्टनेमलास्टनेम का इस्तेमाल कर पा रहा हूं।

Share.

सुधांशु कोडमास्टर के संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हैं और साथ ही एक उत्साही ब्लॉगर भी हैं जो हमेशा ही आपको सरल शब्दों में बेहतर जानकारी प्रदान करने के प्रयास में रहते हैं।

Leave A Reply