गुड़ का पानी पीने के फायदे: Gud Ka Pani Pine Ke Fayde

गुड़ का पानी पीने के फायदे: आपने सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन जरूर किया होगा, क्योंकि इसके सेवन से शरीर में गर्मी बनी रहती है और इसे खाने से और भी कई फायदे मिलते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में आपको गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका असर गर्म होता है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन करने से कई लोगों को पेट में जलन की समस्या हो जाती है।

ये भी पढ़े: गुड़ और अदरक के फायदे

गुड़ का पानी पीने के फायदे Gud Ka Pani Pine Ke Fayde
गुड़ का पानी पीने के फायदे Gud Ka Pani Pine Ke Fayde

ऐसे में आपको गुड़ के असर को ठंडा करना है। इसके लिए गुड़ का पानी तैयार कर लें। गुड़ के पानी का असर गर्म नहीं होता इसलिए आप गर्मी के मौसम में भी इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं। गुड़ के पानी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से हमें कई फायदे मिलते हैं।

आज हम आप को गुड़ का पानी पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे है अतः गुड़ का पानी पीने के फायदे (Gud Ka Pani Pine Ke Fayde) जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े।

ये भी पढ़े: खाली पेट गुड़ खाने के फायदे

गुड़ में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients in Jaggery)

  • विटामिन बी1 और बी6
  • विटामिन सी
  • मैग्नीशियम
  • आयरन
  • पोटैशियम
  • कैल्शियम

कैसे बनाएं गुड़ का पानी (How to Make Jaggery Water)

गुड़ की तासीर गर्म होती है, ऐसे में गर्मी के मौसम में आप  सिंपल गुड़ के रूप में न खाकर इसके पानी के रूप में सेवन कर सकते हैं। गुड़ का पानी बनाने के लिए रात को एक गिलास पानी में थोड़ा-सा गुड़ मिला लें। सुबह उठकर खाली पेट इस पानी का पिएं। इससे आपको कई फायदे मिलेंगे।

तो अब यदि आपने गुड़ का पानी बनाना सिख लिया है तो चलिए जान लेते है गुड़ का पानी पीने के फायदे क्या-क्या है।

ये भी पढ़े: पुराना गुड़ खाने के फायदे

गुड़ का पानी पीने के फायदे (Gud Ka Pani Pine Ke Fayde)

गुड़ का पानी पीने के फायदे निम्नलिखित है:

वजन कम करता है

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह गुड़ के पानी को हल्का गर्म करके लें। आपको बता दें कि गुड़ में विटामिन बी1, विटामिन बी6, विटामिन सी के अलावा मैग्नीशियम, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं। जो शरीर को एनर्जी देते हैं। इसके साथ ही गुड़ फैट को भी बर्न करता है और वजन कम करने में मदद करता है।

ये भी पढ़े: चना और गुड़ खाने के फायदे

पाचन तंत्र अच्छा रहता है

जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है उन्हें अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं। लोगों की खराब खान-पान की वजह से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं ज्यादा बढ़ गई हैं। इनसे राहत पाने के लिए गुड़ का पानी पिएं। इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर होगा और आपको इन समस्याओं से भी निजात मिलेगी।

ओरल हेल्थ अच्छा रहता है

अगर किसी को दांतों, सांसों की बदबू या मसूड़ों की समस्या है तो उन्हें गुड़ का सेवन करना चाहिए। इससे मुंह में बैक्टीरिया कम होते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं

आजकल हम कोरोना से लड़ने के लिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर काफी ध्यान दे रहे हैं। इसके लिए उनकी डाइट में कई तरह की चीजों को शामिल किया जाता है। ऐसे में आप चाहें तो गुड़ के पानी का इस्तेमाल इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर कर सकते हैं। इसका नियमित सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाकर संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

खून की कमी दूर करें

गुड़ में आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में एनीमिया की स्थिति में आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में फायदेमंद होता है। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो आप रोज सुबह इसका पानी पी सकते हैं।

अनिद्रा की समस्या का इलाज

अगर आपको रात को नींद नहीं आती या बीच में नींद टूट जाती है तो गुड़ के पानी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आपको रोज सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीना है। इस पानी को पीने से आपको रात को बहुत अच्छी नींद आएगी। क्योंकि खाली पेट इसका पानी पीने से हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा मिलता है, जिससे रात को अच्छी नींद आती है। साथ ही इसका पानी पीने से ओरल हेल्थ भी बेहतर होती है।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें। CodeMaster इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

अंतिम शब्द

तो दोस्तों आज मैंने आप को गुड़ का पानी पीने के फायदे (Gud Ka Pani Pine Ke Fayde) के बारे में बताया है और मैं आशा करता हु की आप को इनसे जरुर फायदा होगा. हालांकि यह फायदे हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताएं है। अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी या कोई समस्या है तो चिकित्सक से सलाह लेकर ही काम करें।

सुधांशु कोडमास्टर के संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हैं और साथ ही एक उत्साही ब्लॉगर भी हैं जो हमेशा ही आपको सरल शब्दों में बेहतर जानकारी प्रदान करने के प्रयास में रहते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment