ePathshala App Kya Hai? – नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सभी? मैं आशा करता हु की आप सभी अच्छे ही होंगे| तो दोस्तों आज हम ePathshala Mobile App के बारे में विस्तार से जानेंगे|
कोरोना संकट काल में जब लोग घरों में सिमट गए तो फिर इंटरनेट के माध्यम से कई काम होने लगे, जिनमें ऑफिस वर्क से साथ ही ऑनलाइन एजुकेशन प्रमुख है। भारत में बीते एक साल से बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यमों से हो रही है और आने वाले समय में निश्चित नहीं है कि स्कूल कब खुलेंगे।
ऐसी स्थिति में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) और एनसीआईआरटी (NCERT) के संयुक्त प्रयासों से डिवेलप ePathshala Mobile App जैसे साधनों की बहुत ज्यादा जरूरत महसूस होने लगी है, जहां जरूरतंद लोग किसी न किसी तरह से बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
आज हम आपको इस ऐप के बारे में बताएंगे, जिसमें आप जान पाएंगे कि इसका कैसे लाभ उठाएं और इस ऐप पर किन-किन क्लास के बच्चों के लिए पढ़ाई के क्या-क्या साधन मौजूद हैं?
ePathshala App क्या है?

ePathshala App Kya Hai? – ePathshala app एक ई-लर्निंग एप्प है इस एप्प का उपयोग कर छात्र NCERT और अन्य राज्य बोर्ड के लगभग सभी कक्षाओं के Study Materials हिंदी, इंग्लिश और उर्दू भाषा में डाउनलोड कर पढाई कर सकते है साथ ही इसमें ऑडियो और वीडियो स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध है। इस एप्प को छात्र के साथ शिक्षक, अभिभावक भी उपयोग कर सकते है।
App Name | ePathshala |
Current Version | 2.0.9 |
Requires Android | 4.1 and up |
Installs | 1,000,000+ |
App For | Everyone |
Offered By | NCERT |
Updated | 27 May 2020 |
ePathshala App Download कैसे करे?
ePathshala ऐप की साइज 7 एमबी से भी कम है और ये आप किसी भी ऐप प्लैटफॉर्म पर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद बच्चे इसमें अपना नाम और क्लास डालें। डीटेल डालने के बाद आपके सामने किताब, ऑडियो, वीडियो समेत अन्य पठन-पाठन सामग्री आ जाती है, जिसे आप पिंच कर सकते हैं, सिलेक्ट कर सकते हैं। साथ ही जूम और बुकमार्क भी कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर हाईलाइट और नेविगेट करने का भी विकल्प आपके पास है।
Also Read:
- Mera Ration App क्या है और इस Mobile App को कैसे Use व Download करे?
- BolSubol App क्या है और इसे Download कैसे करे
- Pravasi Rojgar App क्या है? | Pravasi Rojgar App Download और Use कैसे करे
- Hive App क्या है? | Hive App Download और Use कैसे करें
- Careerwill App क्या है? | Careerwill App Download कैसे करें
ePathshala Mobile App को कैसे Use करे?
- सबसे पहले प्लेस्टोर से ePathshala Mobile App इनस्टॉल कर ओपन कर लीजिये।
- आपसे एप्प परमिशन माँगेगा Allow पर टैप कर दीजिये।
- अब भाषा चुनने के लिए कहेगा
- English
- हिंदी
- उर्दू
- दिए हुए भाषाओं में जो भाषा में आप स्टडी मटेरियल डाउनलोड व पढ़ना चाहते है उसे टैप कर सेलेक्ट कर लीजिये।
- अब आपसे ePathshala app पूछेगा की आप किस तरह एप्प use करना चाहते है।
- छात्र
- शिक्षक
- अभिभावक
- शिक्षाविद
- यदि आप एक Student है तो छात्र पर टैप कर दीजिये।
- अब प्रोफाइल ओपन हो जायेगा जिसमे आपको निम्न जानकारी देनी होगी
- नाम
- विद्यालय
- आप क्या पढ़ना चाहते है
- NCERT
- अन्य
- आप NCERT का चयन करते है तब आप कक्षा की जानकारी दे दीजिये और कौन सी भाषा में पढ़ना चाहते है उसे चुन लीजिये, अगर आप अन्य का चयन करते है तो आपको राज्य, प्रकाशक, कक्षा और भाषा की जानकारी देनी होगी।
- अब आप राइट साइड में टिक मार्क मार्क है सबमिट करने के लिए टैप कर दीजिये।
- जानकारी सबमिट हो जाने के बाद आपको दो निम्न ऑप्शंस मिलेंगे।
- ई-पाठ्यपुस्तके
- ऑडियो/वीडियो
- अब आप ई-पाठ्यपुस्तके पर टैप कर दीजिये।
- ePathshala app में आपने जिस कक्षा को चुना है उसके सभी विषय आपको लिस्ट करेगा।
- आप जो भी विषय का स्टडी मटेरियल डाउनलोड करना चाहते है उस पर टैप कर दीजिये।
- अब आपने जो विषय चुना है उसका कवर पेज दिखायेगा उस पर टैप कर दीजिये।
- अब आपको उस विषय के सभी अध्याय लिस्ट करेगा आप पूरे अध्याय या कुछ ही अध्याय डाउनलोड करना चाहते है तो आप उस प्रकार टैप कर सलेक्ट कर लीजिये और राइट साइड में डाउनलोड का बटन है उस पर टैप कर दीजिये।
- थोड़े ही समय में उस विषय की स्टडी मटेरियल डाउनलोड हो जायेगा।
- आपको डाउनलोड किये हुए सभी स्टडी मटेरियल देखना चाहते है तो आप मेन्यू में पहले ऑप्शन पर टैप कर दीजिये।
- अब दूसरा ऑप्शनहै ऑडियो/वीडियो का, आप स्टडी मटेरियल टेक्स्ट में नहीं चाहते पढ़ना और ऑडियो या वीडियो फॉर्मेट में चाहते है तो इस पर टैप कर दीजिये।
- अब आप अपने अनुसार चयन कर मटेरियल ऑडियो या वीडियो फॉर्मेट में पढ़ सकते है।
इस तरह आप अपने कक्षा और भाषा अनुसार अपने अलग-अलग विषयो के स्टडी मटेरियल डाउनलोड कर सकते है और अपनी पढाई कर सकते है, अब आपसे यही उम्मीद करते है के आपको समझ आया होगा ePathshala app क्या है और इस आप को अपनी पढाई के लिए कैसे use करना है।
Features
ePathshala App Features: केंद्र और राज्य सरकारों ने पिछले एक साल से ई-लर्निंग के साधन विकसित करने और उसके समुचित क्रियान्वयन पर जोर दिया है। इसी कोशिश में देशभर के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास आयोजित करने की यथासंभव कोशिशें देखने को मिलीं। जिन घरों में स्मार्टफोन्स हैं, उन्होंने कमोवेश कोशिश की कि उनके बच्चे किसी तरह जरूर पढ़ें।
इन्हीं सारे प्रयासों में भारत सरकार के Ministry of Human Resource Development (MHRD) ने National Council of Educational Research and Training (NCERT) के साथ मिलकर educational e-resources को बढ़ावा देने के लिए ePathshala नाम से मोबाइल ऐप बनाया, जिसमें Textbooks, Audio, Video, Periodicals के साथ ही अन्य डिजिटल साधनों से बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित करने की कोशिश की गई।
खास बात यह है कि आप इसकी मदद से बोलकर नोट्स भी बना सकते हैं और अपने दोस्तों-परिजनों को शेयर भी कर सकते हैं। ऐसे में जरूरतमंद लोगों को बता दूं कि वो चाहें तो ईपाठशाला ऐप की मदद से अपने बच्चों की सही शिक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं और इसके लिए आपको खुद को भी जागरुक करना होगा। स्टूडेंट्स के साथ ही टीचर्स और पैरेंट्स भी इस ऐप को आसानी से ऐक्सेस कर सकते हैं और पढ़ने-पढ़ाने के काम में अपनी भागीदारी दिखा सकते हैं।
Final Words
तो दोस्तों आज हमने ePathshala App के बारे में विस्तार से जाना, और मैं आशा करता हु की आप सभी को हमारा आज का यह आर्टिकल जरुर से पसंद आया होगा…यदि हाँ तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ ही जरुर से शेयर करे…धन्यवाद|