चना और गुड़ खाने के फायदे | Gud Aur Chana Khane Ke Fayde 2021

चना और गुड़ खाने के फायदे – घर में जब कोई बीमारी से ठीक हो रहा होता है तो बुजुर्ग अक्सर उसे चना गुड़ खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि बीमारी से उबरने के बाद कोई भी व्यक्ति कमजोरी महसूस करता है। बुजुर्गों द्वारा गुड़ चना खाने को कहा जाता है क्योंकि इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।

चना और गुड़ खाने के फायदे
चना और गुड़ खाने के फायदे

गुड़ में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट के अलावा और भी कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। गुड़ खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। इसके साथ ही चने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन-बी के साथ-साथ कई तत्व मौजूद होते हैं।

घरेलू नुस्खे शरीर को कम समय में आराम तो दिलाते ही हैं साथ ही सेहत को भी ठीक रखते हैं। गुड़ और चना दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों को एक साथ मिलाकर खाने से कई बड़ी बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

आइए जानते हैं चना और गुड़ खाने के फायदे (Gud Aur Chana Khane Ke Fayde)।

यह भी पढ़े: पेट की चर्बी कम करने का आयुर्वेदिक उपाय

चना और गुड़ खाने के फायदे | Gud Aur Chana Khane Ke Fayde

चना और गुड़ खाने के फायदे निम्नलिखित है:

शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं है गुड़-चने

यह तो सभी जानते हैं कि भुने चने खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर भुने चने के साथ थोड़ा सा गुड़ भी खाया जाए तो यह शरीर के लिए औषधि की तरह काम करता है और शरीर को कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिन्हें यह पूरा करता है। अगर रोजाना कम मात्रा में गुड़ और चने का सेवन किया जाए तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़े: मोटापा कम करने का रामबाण उपाय

शारीरिक कमजोरी को दूर करता है

अगर गुड़ और चना एक साथ खाया जाए तो एनीमिया की बीमारी से बचा जा सकता है। महिलाओं में अक्सर हीमोग्लोबिन की कमी पाई जाती है। मासिक धर्म के कारण महिलाओं में यह एक आम समस्या है। ऐसे में उन्हें शरीर में हीमोग्लोबिन की पूर्ति के लिए रोजाना गुड़ और चने का सेवन करना चाहिए।

गुड़-चने आयरन और प्रोटीन का अद्भुत मेल है

गुड़ और भुने चने में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में प्रोटीन शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और गुड़ शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है जिससे शरीर में ऊर्जा स्थिर रहती है। शरीर कमजोर नहीं होता और दिनचर्या में ऊर्जा बनी रहती है।

यह भी पढ़े: पुराना गुड़ खाने के फायदे

हड्डियों को भी मजबूत करता है गुड़-चने

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना एक मुट्ठी चना और गुड़ का सेवन करना चाहिए। 40 की उम्र के बाद शरीर में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और उनका क्षय होने लगता है। यही कारण है कि शरीर में जोड़ों का दर्द भी शुरू हो जाता है। इनसे बचने के लिए रोजाना गुड़ और चने का सेवन करना चाहिए।

दिल को स्वस्थ रखता है गुड़-चने

गुड़-चने लंबे समय तक दिल को स्वस्थ रखता है। गुड़ में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो हार्ट अटैक के खतरे से बचाता है। इसके अलावा गुड़-चने शरीर में बढ़ते वजन को भी नियंत्रित करता है। इसके सेवन से शरीर में मेटाबॉलिज्म तो बढ़ता ही है साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

यह भी पढ़े: महामरिच्यादि तेल का उपयोग

कब्ज के मरीज जरूर खाएं गुड़ और चना

खराब पाचन के कारण ज्यादातर लोगों को कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट संबंधी समस्याएं होती हैं। अगर आप पेट से जुड़ी सभी समस्याओं में गुड़ और चना रोजाना खाते हैं तो आप इन सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इससे पाचन में सुधार होता है।

www.myupchar.com से जुड़े डॉ. लक्ष्मीदत्त शुक्ल के मुताबिक भुना हुआ चने न सिर्फ पाचन के लिए बल्कि दिल के लिए भी अच्छा होता है। अगर इसे गुड़ के साथ खाया जाए तो यह कई शरीरों को आंतरिक शक्ति देता है।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें। CodeMaster इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

अंतिम शब्द

तो दोस्तों आज मैंने आप को चना और गुड़ खाने के फायदे (Gud Aur Chana Khane Ke Fayde) के बारे में बताया है और मैं आशा करता हु की आप को इनसे जरुर फायदा होगा. हालांकि यह फायदे हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताएं है। अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी या कोई समस्या है तो चिकित्सक से सलाह लेकर ही काम करें।

सुधांशु कोडमास्टर के संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हैं और साथ ही एक उत्साही ब्लॉगर भी हैं जो हमेशा ही आपको सरल शब्दों में बेहतर जानकारी प्रदान करने के प्रयास में रहते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment